फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhola was his parents' only son; warehouse owner accused of misleading them.

Maharajganj News: माता-पिता का इकलौता बेटा था भोला, गोदाम मालिक पर गुमराह का आरोप

Wed, 30 Sep 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bhola was his parents' only son; warehouse owner accused of misleading them.
- गोरखपुर के मोहनलालपुर स्थित केमिकल गोदाम में आग लगने से सिंदुरिया के मुजहना निवासी भोला की हुई मौत
विज्ञापन

- भोला पांच वर्षों से उसी गोदाम में कर रहा था काम, परिजन ने गोदाम मालिक पर गुमराह करने का लगाया आरोप
सिंदुरिया। गोरखपुर के मोहनलालपुर स्थित एक केमिकल गोदाम में आग लगने से सिंदुरिया के मुजहना निवासी भोला यादव की मौत हो गई। वह अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। परिजनों ने गोदाम के मालिक और कर्मचारियों पर गुमराह करने का आरोप लगाया है।

सिंदुरिया थानाक्षेत्र के मुजहना बुजुर्ग निवासी रामबदन उर्फ भोला यादव (28) पुत्र रवींद्र यादव की इस घटना में जान चली गई। भोला पिछले पांच वर्षों से उसी गोदाम में काम कर रहा था। वह अपनी पत्नी पुनीता (26) और दो छोटे बच्चे प्रवीण यादव (5) व शिवशान्त (2) को पीछे छोड़ गया। भोला की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मुजहना बुजुर्ग ग्रामसभा के करीब दर्जन भर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक की खोजबीन शुरू की। परिजन व ग्रामीणों का आरोप है कि गोदाम के कर्मचारियों व मालिक ने उन्हें गुमराह किया। उन्हें रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर खोजबीन करने को कहा गया।
विज्ञापन

परिजनों ने गोदाम के अंदर खोजबीन करने की मांग की। इसके बाद गोदाम खोला गया। गोदाम के अंदर ही रामबदन का जला हुआ शव मिला। इस पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने गोरखपुर पुलिस प्रशासन पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। रामबदन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह गोरखपुर की केमिकल फैक्टरी में काम करता था। उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed