{"_id":"6339dcb0be14476d150345d1","slug":"bhel-dgm-dies-after-being-hit-by-train-maharajganj-news-gkp452628972","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से भेल के डीजीएम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से भेल के डीजीएम की मौत
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। गोरखपुर-नौतनवां रेलखंड पर रविवार को गोरखपुर से चलकर नौतनवां रेलवे स्टेशन तक आने वाली सवारी गाड़ी की चपेट में आने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भारत हैवी इलेक्ट्रिक्ल्स लि. (भेल) के डीजीएम सुजीत कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, सवारी गाड़ी रविवार को सुबह गोरखपुर से नौतनवां आ रही थी। ट्रेन नौतनवां रेलवे स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर दूर थी कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बैग में मिले लाइसेंस से मृतक की पहचान सुजीत कुमार निवासी एचएन 201 शिवालिक नगर कालस्टर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उत्तराखंड के रूप में हुई।
एसएसआई अमित कुमार राय ने बताया कि बैग में मिले लाइसेंस के पते पर संपर्क किया गया तो मृतक के भाई मनोज गुप्ता ने फोटो के आधार पर शव की पहचान की। सुजीत जगदीशपुर स्थित भेल में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।