फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhartiy kishan union will move to fulfill the demands.

मांगें पूरी कराने के लिए आंदोलन करेगी भाकियू

Mon, 25 Dec 2017 12:58 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 25 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
 Bhartiy kishan union will move to fulfill the demands.
मांगें पूरी कराने के लिए आंदोलन करेगी भाकियू - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की रविवार को जिला मुख्यालय पर बैठक हुई। इसमें संगठन के मजबूती पर जोर दिया गया। साथ सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया गया।

विज्ञापन

वक्ताओं का कहना था कि छुट्टा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि किसानों की इस समस्या के समाधान के लिए एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। किसानों के फसलों को बचाने के लिए संगठन की ओर से कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन प्रशासन इसके प्रति गंभीर नहीं है। संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव अरविंद सिंह ने भी प्रशासन पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बैठक में उदय प्रताप चौरसिया, विनोद सिंह, जगदीश यादव, बलराम साहू, संजय जायसवाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed