फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bharatiya Vidyarthi Parishad burnt the effigy of Mamata Banerjee

Maharajganj News: भारतीय विद्यार्थी परिषद ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

Tue, 05 Mar 2024 08:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Mar 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Vidyarthi Parishad burnt the effigy of Mamata Banerjee
महराजगंज। भारतीय विद्यार्थी परिषद महराजगंज के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया। उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिला प्रमुख राहुल सिंह ने बताया कि कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं के साथ यौन शोषण, सामूहिक अस्मिता का हनन एवं उनके परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार राज्य सरकार द्वारा संरक्षण में अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। मानवता को शर्मसार करने वाली संदेशखाली घटना से आहत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए संदेशखाली के पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। महिलाओं पर हुई हिंसा एवं दुराचार की घटनाओं की वास्तविकता को न्यायिक संस्थानों तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था कराई जाए। पीड़ित महिलाओं को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. गोपाल सिंह, डाॅ. ज्योत्सना पांडेय, नगर मंत्री राहुल, उत्तम निषाद , कृष्णा, अनुराग मणि, अशुतोष पांडेय, जिला संयोजक आदित्य पाठक, आदित्य अग्रहरी, शिवम विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed