फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhakiyu demonstrated in Tehsil premises

भाकियू ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया

Mon, 27 Sep 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demonstrated in Tehsil premises
फरेंदा में नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
भाकियू ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया
विज्ञापन

किसान आंदोलन के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नगर का भ्रमण कर नारेबाजी की
फरेंदा(महराजगंज)। दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने कस्बे का भ्रमण कर सरकार विरोधी नारे लगाए। राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम अभय कुमार गुप्ता को सौंपा।
भाकियू के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद सहानी, मंडल महासचिव आशीष अग्रहरि, प्रदेश संगठन मंत्री जगराम चौधरी, जिला महासचिव रामअशीष पासवान व तहसील अध्यक्ष विष्णु यादव के साथ किसानों ने तहसील परिसर में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद विष्णु मंदिर तिराहा, आंबेडकर तिराहा, मिल गेट, स्टेशन परिसर होते हुए उत्तरी बाईपास तक पैदल मार्च कर सरकार विरोधी नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान पुरंदरपुर व फरेंदा पुलिस के साथ सीओ सुनील दत्त दूबे सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। किसान आंदोलन को देखते हुए आरपीएफ की टीम भी मुस्तैद रही। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि दिल्ली सीमा पर तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इस दौरान सरफराज आलम, हरिश्चंद्र पांडेय, राजेंद्र सिंह, कुलदीप, रामबरन, चंद्रावती, कपिल देव, उर्मिला, सीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के खिलाफ है। इससे केवल पूंजीपतियों को लाभ होगा। नए कृषि कानूनों को रद्द किया जाना देश हित में आवश्यक है। इस दौरान मदन गोपाल यादव, गौरीशंकर मालवीय, डॉ रामनरायन चौधरी, विजय बहादुर चौधरी, शंकर जायसवाल, अरविंद दूबे, प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed