फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bgela Ufani , water entered villages

बघेला उफानई, गांवों में घुसा पानी

Mon, 25 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Updated Mon, 25 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bgela Ufani , water entered villages
बांध बांधते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 बघेला नदी में सोमवार को दोबारा पानी बढ़ना शुरू हो गया। इससे क्षेत्र के कई गांव पानी से घिर गए हैं। सबसे भयावह स्थिति चकदह कि है जहां पूरा गांव  प्रभावित है।
विज्ञापन

रोहिन तथा बघेला नदी के बीच में बसा नौतनवां ब्लाक का गांव चकदह  सोमवार को दुबारा बघेला नदी के बढ़ने से पूरा गांव पानी से घिर गया है। यहाँ मनिकापुर, बेलभार, परसहवा, महुलैना, घरोहिया, बेलहिया, आजाद नगर,  जवहवा, चकदह खास, शाहपुर, मरचहवा, लालपुर टोले पानी से घिर गए हैं। कई  स्थानों पर मार्ग कट गया है तथा पानी में डूब गया है इससे लोगों की  परेशानी बढ़ गई है। इस गांव के लोगों की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल सत्तार ने ग्रामीणों के सहयोग से बधेला  नदी के तटबंध को बंधवा रहे थे। साथ में ब्लाक कर्मी गणेश चंद त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ का जायजा लेने क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजाराम यादव तथा  थानाध्यक्ष रामायण यादव मयफोर्स पहुंचे। लेकिन अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिल पाई है। यहां जो भी सहायता मिल रही है वह ग्राम प्रधान बदरुन निशा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य स्मितुल्लाह के माध्यम से हो रही है ।

नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के गंगवलिया और लुठहवा के बीच पिच मार्ग कट गया  है  जिससे बरनहवा, करौता, चुड़िहारी, श्रीरामपुर , ईमलिहवा, पिपरवास आदि  गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed