{"_id":"68066d5329dff32e890490e9","slug":"beo-shut-down-the-school-which-was-running-without-recognition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-147398-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना मान्यता के संचालित विद्यालय को बीईओ ने कराया बंद
Mon, 21 Apr 2025 09:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
बागापार। सदर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बागापार में बिना मान्यता के चल रहे स्कूल को सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह ने बंद करा दिया। कड़ी चेतावनी देते हुए स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न देने पर स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी सदर अंकिता सिंह को क्षेत्र में लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त विद्यालय न तो शिक्षा विभाग से पंजीकृत हैं और न ही मान्यता प्राप्त है। फिर भी वहां कक्षा एक से आठ तक की पढ़ाई कराई जा रही थी। इसके अलावा विद्यालय में न तो योग्य शिक्षकों की नियुक्ति थी और न ही आवश्यक शैक्षणिक एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थीं। खंड शिक्षा अधिकारी ने टीम के साथ सोमवार को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। मौके पर दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन विद्यालय प्रबंधन वैध मान्यता से संबंधित कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर उन्होंने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर विद्यालय बंद कर कार्यालय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि जांच के दौरान विद्यालय प्रबंधन के पास शासन के द्वारा दी जाने वाली मान्यता नहीं पाई गई। ऐसे में स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर विद्यालय बंद करने तथा शपथ पत्र के साथ स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।