फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Benefits of Modi government's schemes will reach every person: Pankaj

जन-जन तक पहुंचेगा मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ : पंकज

Tue, 26 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 26 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Benefits of Modi government's schemes will reach every person: Pankaj
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के बरगदवा और पिपरा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की उपलब्धियां बताईं। साथ ही मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र एवं प्रधानमंत्री आवास की चाबी दी। मंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया और जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

पंकज चौधरी ने कहा कि यात्रा का एकमात्र लक्ष्य जन-जन तक मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सभी का जीवन स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक दृष्टिकोण से संपन्न हो। सरकार के नौ साल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नीतियों में अंत्योदय व सेवा के संकल्प को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुनिश्चित हो रही है। मोदी की गारंटी वैन गांव–गांव घूम रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, समीर त्रिपाठी, राकेश मद्देशिया, प्रदीप सिंह, बाबू नंदन शर्मा, विशुनदेव चौरसिया, उमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed