फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Benefits of coarse grains

Maharajganj News: मोटे अनाज के बताए फायदे

Thu, 19 Sep 2024 06:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Sep 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Benefits of coarse grains
लक्ष्मीपुर। ब्लाॅक सभागार में कृषि विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को उप्र मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को मोटे अनाज के फायदे बताए गए।
विज्ञापन

जिला सलाहकार कृषि डॉ. ताहिर अली ने बताया कि ‘उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम’ योजनातंर्गत मिलेट्स (श्री अन्न) के उत्पादन एवं उपयोग में वृद्धि के दृष्टिगत मिलेट्स/पौष्टिक अनाज ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा, रागी, मडुआ, आदि की खेती, प्रसंस्करण एवं उपभोग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। गांव के शिक्षक इस योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

कार्यशाला में कृषि रक्षा रसायनों के छिड़काव के लिए ड्रोन, कृषि विभाग की ओर से श्री अन्न उत्पाद रागी, सांवा, कोदो, ज्वार, बाजरा, हरी सब्जियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मोटे अनाज यानी मिलेट्स की पैदावार बढ़ाने के लिए मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम शुरू की है। इस अवसर पर विकास नरायन मिश्रा, हरिश्चंद्र चौधरी, अमित कुमार पांडेय, मोहन प्रसाद, घनश्याम, रामदुलारे, सुग्रीव प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed