फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Belaspur Nepal team became the winner by defeating Bajahi

Maharajganj News: बेलासपुर नेपाल की टीम बजही को हराकर बनी विजेता

Wed, 21 Feb 2024 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Feb 2024 08:49 PM IST
विज्ञापन
Belaspur Nepal team became the winner by defeating Bajahi
ठूठीबारी। बोदना में हो रहे सात दिवसीय नाइट चैलेंजर दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बजही व बेलासपुर नेपाल के बीच खेला गया। इसमें बेलासपुर नेपाल की टीम निर्धारित पांच ओवर में पांच विकट से मैच जीतकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

ग्राम सभा बोदना रामलीला मैदान में 13 फरवरी से नाइट चैलेंजर दुग्गी क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन टू का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में 24 टीमों ने प्रतिभाग किया। बुधवार को फाइनल मैच नवलपरासी पालहिनंदन गांव पालिका वड़ा नंबर-3 बेलासपुर नेपाल व बजही के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बोदना कमलेश साहनी ने खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

बेलासपुर नेपाल की टीम टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वहीं बैटिंग करने उतरी बजही की टीम निर्धारित पांच ओवर में 13 रन पर ही ऑल आउट हो गई। वहीं जवाब में उतरी बेलासपुर नेपाल की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर निर्धारित पांच ओवर में 14 रन बनाकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इस दौरान साहिल शेख, शम्स आलम सिद्दीकी, मुकेश मद्धेशिया, सुरेन्द्र रावत, मजहर, तबरेज, गोलू शेख, अहमद रजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed