फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Before people could grasp what was happening, the fire began to spread.

Maharajganj News: विसर्जन यात्रा के दौरान मूर्ति में लगी आग, अफरा-तफरी

Fri, 23 Oct 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Before people could grasp what was happening, the fire began to spread.
नौतनवा। विसर्जन यात्रा के दौरान बुधवार की रात कस्बा स्थित हनुमान चौक पर मां दुर्गा की एक मूर्ति में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। यात्रा में शामिल लोगों ने सूझबूझ व तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात कस्बे में स्थापित मां दुर्गा मूर्तियों के विसर्जन के लिए नगर में उनकी परिक्रमा यात्रा निकाली गई थी। कस्बे में अखाड़ा नंबर 14 की दुर्गा प्रतिमा हनुमान चौक पर पहुंची तो अचानक मूर्ति में से आग की लपटें निकलने लगीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग फैलने लगी। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन

आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। वह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। आग बुझने के बाद पुनः विसर्जन यात्रा आगे बढ़ी और परंपरागत रूप से मूर्ति विसर्जन की विधि पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed