{"_id":"69b07f19804614457c06f591","slug":"been-queuing-since-morningstill-not-getting-cylinder-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173055-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सुबह से लगा रहे लाइन...फिर भी नहीं मिल रहा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सुबह से लगा रहे लाइन...फिर भी नहीं मिल रहा सिलिंडर
विज्ञापन
सिसवा रसोई गैस के लिए लग रही हैं लंबी कतारें।
सुबह से ही लाइन में लग जा रहे उपभोक्ता, लोगों को दिक्कतों का करना पड़ रहा सामना
भीड़ को संभालने में एजेंसी संचालकों को छूट रहा पसीना, उपभोक्ताओं व कर्मियों में हो रही झड़प
महराजगंज। ईरान-इस्राइल युद्ध को देखते हुए पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में अफवाहों का बाजार भी गर्म है। इसके चलते गैस एजेंसियों पर गैस सिलिंडर लेने के लिए मारामारी मची हुई है। लोग सुबह से ही गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच जा रहे हैं। इसके बाद भी कई लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को भी पनियरा क्षेत्र के मुजुरी स्थित उत्कर्ष एपची गैस एजेंसी, मिठौरा के इंडेन गैस एजेंसी मिश्रौलिया व ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के मां शक्ति एचपी गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ देखी गई।
मंगलवार को क्षेत्र के मुजुरी स्थित उत्कर्ष एचपी गैस एजेंसी पर रसोई गैस के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहे। बताया जा रहा है कि लोग भोर से ही गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लग जा रहे हैं। इसके बाद भी यह निश्चित नहीं कि गैस मिल जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने में एजेंसी मालिक और उनके कर्मचारियों को भी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई बार और एजेंसी कर्मियों और उपभोक्ताओं में झड़प के मामले में सामने आए।
एजेंसी मालिक आकाश कुमार ने बताया कि उपभोक्ता गलत ओटीपी लेकर परेशान कर रहे हैं। उनकी एजेंसी पर करीब 16000 ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन है। शुक्रवार को 454 सिलिंडर, रविवार को 440 सिलिंडर और मंगलवार को 400 सिलिंडर आया और वितरित किया गया। 400 से ज्यादा लोग अभी भी गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे हैं। लोग अगले दो-तीन महीने के लिए जरूरत की गैस भरा रखना चाहते हैं इसलिए भीड़ लग रही है। जिनको नहीं मिल पा रहा है उनको अगले दिन सिलिंडर दिया जा रहा है। बैकलॉग नहीं है।
विज्ञापन
नहीं मिल रही गैस, लकड़ी से बना रहे खाना
महराजगंज। विकास खंड मिठौरा के इंडेन गैस एजेंसी मिश्रौलिया पर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी गैस सिलिंडर की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सुबह से ही सिलिंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। मिठौरा के ग्राम सभा सिंदुरिया निवासी दब्बीर हसन ने बताया कि कई दिनों से घर में गैस खत्म हो जाने के कारण लकड़ी के सहारे किसी तरह खाना बन रहा है। गैस गोदाम पर सिलिंडर के लिए सुबह से लाइन में खड़े रहने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा।
ग्राम सभा बड़हरा मीर निवासी नागेंद्र पटेल का कहना है एक हफ्ते से घर में रसोई गैस खत्म हो गया है 160 रुपया किलो फुटकर में गैस भरवाकर खाना बन रहा है। ग्राम सभा भगवानपुर निवासी लक्ष्मण का कहना है गैस की किल्लत होने से महंगे दामों पर एक सहज सेवा केंद्र से रसोई गैस लेकर घर में खाना बन रहा है। स्थानीय लोगों ने नियमित और पर्याप्त गैस आपूर्ति की मांग की है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से एजेंसी पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। ब्यूरो
नहीं मिल रही गैस तो लौट रहे निराश
ठूठीबारी। गैस सिलिंडर लेने के लिए भोर से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ भरवलियां ढाला गैस वितरण स्थल पर जुट गई। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के मां शक्ति एचपी गैस एजेंसी ठूठीबारी से 18 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए है। गैस सिलिंडर लेने के लिए मंगलवार की भोर में क्षेत्र के उपभोक्ताओं की भारी भीड़ भरवलियां ढाले के ठूठीबारी-निचलौल मार्ग के पश्चिम की ओर 50 मीटर तक लग गया। जैसे ही गैस वाहन पहुंचा तो उपभोक्ता खाली गैस सिलिंडर की लाइन लगा अपने पारी का इंतजार करने लगे।
अमरुल्लाह, सरफराज, जैनुद्दीन, मुबारक, सैफुल्लाह, अमरुद्दीन, अमीना खातून, अमरावती, रामराज, दिलीप यादव आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि हम लोगों के घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया है। सुबह से ही गैस सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लगे हैं। भीड़ इतनी है कि लग रहा है कि आज भी बिना गैस लिए लौटना पड़ेगा। गैस एजेंसी मालिक राजेश गुप्ता ने बताया कि एचपी गैस वाहन से आज दिन मंगलवार को 500 सिलिंडर आया था नियमानुसार उपभोक्ताओं की लाइन लगा गैस सिलिंडर वितरित किया जा रहा है।
वर्जन
गैस न मिलने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। चार बजे सुबह ही गैस लेने आया था। 11 बजे गैस लेकर जा रहा हूं। खाना बनाने में दिक्कत हो रहा है। पहले यह समस्या नहीं थी।
-राजेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत देवीपुर
-- -- -- -- --
लगभग आठ बजे सवेरे आया हूं। 12 बजने को है लेकिन गैस नहीं मिला। पूरा दिन बर्बाद हो गया। गैस नहीं मिलेगा तो खाना कैसे बनेगा, इसको लेकर चिंतित हूं।
-राम नगीना, ग्राम पंचायत पीपरा खुर्द
-- -- -- -- -- -- -- -
रविवार को गैस लेने आया था लेकिन नहीं मिला। इसके चलते काफी दिक्कत हुई। आज मिलने की उम्मीद है। गैस के चक्कर में पूरा दिन बर्बाद हो जा रहा है।
-रामबचन गौड़, ग्राम पंचायत धुसवा
-- -- -- -- -- -- -
मेरा लंबा परिवार है। 25 दिन एक सिलिंडर नहीं चल पा रहा है। गैस सिलिंडर न मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है।
नईम, ग्राम पंचायत गिरगीटियां
-- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कॉमर्शियल सिलिंडर की थोड़ी दिक्कत है। घरेलू गैस सिलिंडर की दिक्कत नहीं है। घरेलू गैस सिलिंडर 25 दिन बाद ही लोग बुक कर सकेंगे।
-एपी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, महराजगंज