फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Became self-reliant through sewing and beauty parlor, also an inspiration for others

Maharajganj News: सिलाई व ब्यूटी पार्लर से खुद बनीं आत्मनिर्भर, दूसरों के लिए प्रेरणा भी

Mon, 12 Jan 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Became self-reliant through sewing and beauty parlor, also an inspiration for others
महराजगंज। मिठौरा के पतरेंगवा गांव की किरन सहानी ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधन, आर्थिक तंगी और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत किया है।
विज्ञापन

किरन सहानी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया था। ऐसे में उन्होंने कुछ नया करने का निश्चय किया। उन्होंने ग्रामीण स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद रोजगार शुरू करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से करीब डेढ़ लाख रुपये का ऋण लिया और गांव में ही ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई सेंटर की शुरुआत की। शुरुआत में काम कम था। धीरे-धीरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में उनकी पहचान बनने लगी। आज उनकी दुकान पर न केवल पतरेंगवा बल्कि आसपास के कई गांवों से महिलाएं और युवतियां सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर की सेवाएं लेने पहुंचती हैं। किरन के अनुसार लगन और शादी-ब्याह के सीजन में उन्हें 20 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक की आमदनी हो जाती है, सामान्य दिनों में भी 6 से 10 हजार मासिक आय हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed