{"_id":"669fd5457f26e51efe058338","slug":"beautification-will-be-done-from-ballia-drain-to-baikunthpur-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-127406-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बलिया नाले से बैकुंठपुर तक होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बलिया नाले से बैकुंठपुर तक होगा सुंदरीकरण
Tue, 23 Jul 2024 09:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Jul 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अंतर्गत 2023-24 के लिए नॉन मिलियन प्लस शहरों के लिए टाइड, अनटाइड बेसिक ग्रांट की अवमुक्त करने पर चर्चा हुई। बलिया नाले से बैकुंठपुर तक सड़क के किनारे सुंदरीकरण का निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी ने बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों के विषय में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्ताव की आवश्यकता और उपयोगिता को प्रमाणित करें। जिन प्रस्तावों को प्रस्तुत किया गया है, उनकी वित्तीय लागत निर्धारित मानकों के अनुसार हो। उन्होंने कहा कि टाइड फंड से स्वच्छता और ओडीएफ स्थिति का अनुरक्षण, पेयजल, वर्षा-जल संचयन और जल पुनर्चक्रण की आपूर्ति जैसे शासनादेश में वर्णित कार्य ही कार्य कराएं। राजस्व प्रदान करने वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता प्रदान करें और सुनिश्चित करें कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से हों।
उन्होंने ईओ पनियरा, परतावल और बृजमनगंज को अगली बैठक से पूर्व गृहकर को लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने ईओ नगर पालिका महराजगंज को बलिया नाला से लेकर बैकुंठपुर तक मार्ग के सुंदरीकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी निकाय जल संचयन और जलस्रोतों के जीर्णोद्धार को 15वें वित्त आयोग के लिए टाइड फंड के प्रस्तावों में सम्मिलित करें। इस अवसर पर एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार, एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।