फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beautification of pond started under Amrit Sarovar Yojana

Maharajganj News: अमृत सरोवर योजना के तहत पोखरे का सुंदरीकरण शुरू

Sat, 17 May 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Beautification of pond started under Amrit Sarovar Yojana
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के शास्त्री नगर वार्ड में अमृत सरोवर योजना के तहत पोखरे का सुंदरीकरण कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर कुल 50 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके पूरा होने से वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पालिका क्षेत्र के शास्त्री नगर वार्ड जिला उद्योग मार्ग पर स्थित है। यहां पर पुरानी पोखरा है, जो अब तक उपेक्षा का शिकार था। अमृत सरोवर योजना के तहत पोखरे का सुंदरीकरण शुरू किया गया है। पोखरे की खुदाई के साथ-साथ जल निकासी की उचित व्यवस्था, सिल्ट चेंबर, आउटलेट का निर्माण, (पैदल पथ), इंटरलॉकिंग टाइल्स का निर्माण, बैठने के लिए बेंच, सुंदरीकरण के लिए पौधरोपण, सोलर लाइट की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए बाड़ और गेट का निर्माण शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। यह स्थान एक छोटे पार्क का रूप ले लेगा, जिससे न सिर्फ शास्त्री नगर वार्ड बल्कि आसपास के इलाकों के लोग भी लाभान्वित होंगे। दिनेश कुमार ने बताया कि पहले पोखरे के पास गंदगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि जलस्रोतों का संरक्षण जरूरी है। इसी कड़ी में पोखरी का सुंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तालाब के चारों ओर सुंदर पथ वे बनाए जाएंगे, जिससे लोग सुबह-शाम टहल सकें और स्वास्थ्य लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed