फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Be careful! Adulterated Desi Ghee will spoil your health

Maharajganj News: सावधान ! सेहत बिगाड़ देगा मिलावटी देसी घी

Sat, 22 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Be careful! Adulterated Desi Ghee will spoil your health
फरेंदा मार्ग पर बिक रहा देसी घी। 
महराजगंज। मिलावट का खेल करने वालों को दूसरों की सेहत का ख्याल नहीं है। बाजार में घी की बढ़ती मांग का फायदा धंधेबाज उठा रहे हैं। असली घी के नाम पर बटर आॅयल मिला घी बिक रहा है। इससे सेहत भी खराब हो जाएगी।
विज्ञापन

देसी घी की खुशबू के लिए केमिकल डाई एसिटाइल की कुछ बूंदे डालनी होती हैं। फिर इससे देसी घी की खुशबू आती है। यह देसी घी 600 रुपये किलो के भाव में मार्केट में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन

शहर में दुकानों पर शुक्रवार को पहुंचने पर मिलावट के खेल के बारे में जानकारी हुई। सस्ते के चक्कर में मिलावट वाला घी बाजार में बिक रहा है। ग्राहक तो समझ नहीं पाएगा कि यह असली है या मिलावट वाला। दुकानदार को पूरी जानकारी होती है। बाजार में स्पर्धा को देखते हुए रेट कम कर देशी घी बेचने के चक्कर में मिलावट वाला बेचा जा रहा है। सूत्रों की माने तो गांव की शुद्ध देशी घी की बात कर मिलावटी बेचा जा रहा है। शुद्ध देशी घी बाजार में कम से कम 1200 रुपये प्रति किलो की दर से मिलता है। बाजार में पैक घी अलग-अलग रेट का है। औसतन 600 रुपये प्रति किलो के हिसाब से घी मिलता है। सस्ते दर पर मिलने वाले घी में मिलावट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, बाजार में बड़ी मात्रा में देसी घी के नाम पर पाम ऑयल और बटर ऑयल का मिश्रण है, जिसमें देसी घी की खुशबू के लिए केमिकल डाई एसिटाइल की कुछ बूंदें डाली होती हैं। हालांकि, यह घी खतरनाक है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। सूत्रों की माने तो धंधेबाज रिफाइंड ऑयल और अन्य केमिकल की मिलावट कर देसी घी बना देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed