फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BDO seeks explanation from absent officer

एडीओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो का वेतन रोका

Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BDO seeks explanation from absent officer
एडीओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो का वेतन रोका
विज्ञापन

महराजगंज। संचारी रोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान में साफ-सफाई की स्थिति खराब मिलने पर बृजमनगंज के एडीओ पंचायत तथा एचआरपी की लाइन लिस्टिंग न होने पर लक्ष्मीपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई। वहीं बीसीपीएम व बीपीएम का एक सप्ताह का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार देर शाम को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में दिया। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी व बीडीओ की होने वाली बैठक में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार संचारी रोग अभियान की प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित हों। सभी अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों को तीन दिन में सक्रिय करने व फायर ऑडिट कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे वीएचएनडी सत्र का स्वयं निरीक्षण करें व खराब प्रदर्शन करने वाली आशा के विरुद्ध कार्रवाई करें। जिन प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों ने लाइन लिस्टिंग का कार्य नहीं किया है, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। स्क्रब टाइफस की आंशका को देखते हुए नटवा जंगल, बैकुंठपुर व खुटहां में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने संस्थागत प्रसव की ब्लॉकवार सूची उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव कार्य में लापरवाही बरतनेे वाली आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई का भी निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, सीएमएस डॉ. एके श्रीवस्तव, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आईए अंसारी आदि मौजूद रहे। उधर, बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed