फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BC Sakhi will facilitate withdrawal of money through finger scanner

Maharajganj News: बीसी सखी कराएंगी फिंगर स्कैनर से धन निकासी

Thu, 13 Feb 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Feb 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
BC Sakhi will facilitate withdrawal of money through finger scanner
महराजगंज। नए वित्तीय सत्र से जिले में एनआरएलएम की बीसी सखियां (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी) अब फिंगर प्रिंट स्कैनिंग के जरिये बैंक खातों से धन निकासी की सुविधा ग्रामीणों को देकर कमीशन से कमाई बढ़ा सकेंगी।
विज्ञापन

उन्हें एक हजार रुपये की निकासी पर 10 रुपये कमीशन लेने का अधिकार होगा। विभाग इनके मानदेय से कुछ राशि कटौती कर एल वन डिवाइस उपलब्ध कराएगा।
जनपद में एनआरएलएम की 775 बीसी सखियां प्रशिक्षण प्राप्त हैं। इनमें से 643 सक्रिय रूप से यूपी बीसी सखी एप के जरिये कार्य कर रही हैं। शुरुआती छह माह तक उन्हें 4000 रुपये का प्रोत्साहन मानदेय मिलता है।
विज्ञापन

मानदेय बंद होने के बाद भी इनकी कमाई कमीशन के सहारे होती रहे, इसके लिए विभाग एल वन डिवाइस से फिंगर स्कैनिंग डिवाइस देगा, जिससे यह बिना पासबुक या फाॅर्म भरे सिर्फ फिंगर निशान से धन निकासी करेंगी। बीसी सखियां नकद निकालने वाले फार्म से पैसों की निकासी, ट्रांसफर, लोन आवेदन बीमा मदद, मनरेगा भुगतान, आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ, अनुदान भुगतान गांव के लोगों तक पहुंचाने का काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त एनआरएलएम रामदरश चौधरी ने बताया कि बीसी सखियों के लिए एल वन डिवाइस के संबंध में आदेश मिला है। नए वित्तीय सत्र से इसे प्रभावी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed