फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Basic teachers relief of examination duty

बेसिक शिक्षकों को परीक्षा ड्यूटी से राहत

Thu, 11 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Thu, 11 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी से राहत मिलेगी। हाई स्कूल व इंटर कॉलेजों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगने का निर्देश मुख्य सचिव ने डीएम को भेजे पत्र में दिया है। कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी तिथिवार लगाई जाए न कि परीक्षा अवधि तक के लिए।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी के बारे में प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। लिखा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाती रही है।
विज्ञापन


जिससे बेसिक शिक्षा के नियंत्रणाधीन परिषदीय विद्यालयों में पठन पाठन बाधित हो जाता है। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 14 मार्च से 21 मार्च कराई जा रही हैं। नवीन शैक्षिक सत्र भी एक अप्रैल 2016 से प्रारम्भ हो जाएगा। ऐसी स्थिति में बेसिक शिक्षकों की बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी लगाए जाने से शैक्षिक प्रक्रिया बाधित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों की ड्यूटी उसी दशा में लगाई जाए जब जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा यह प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाए कि बोर्ड परीक्षा के लिए सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है। फिर भी आवश्यकता हो तो परीक्षा अवधि के लिए नहीं बल्कि तिथि विशेष के लिए ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed