फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Basantpur village head gets national honor for doing better work in the village

Maharajganj News: गांव में बेहतर कार्य करने पर बसंतपुर ग्राम प्रधान को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Fri, 13 Dec 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 13 Dec 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Basantpur village head gets national honor for doing better work in the village
महराजगंज। क्वालिटी कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में देश भर के 40 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। इसमें जिले के घुघुली विकास खंड क्षेत्र में स्थित बसंतपुर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान अनामिका सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ग्राम पंचायत के विकास, स्वच्छता, जल संचयन और समाजिक उत्थान में उनके योगदान के लिए मिला है।
विज्ञापन

बसंतपुर ग्राम पंचायत में किए गए कुछ प्रमुख कार्यों ने इस गांव को एक आदर्श गांव के रूप में स्थापित किया है। इनमें माॅडल मनरेगा पार्क, माडल आंगनबाड़ी केंद्र, अन्नपूर्णा भवन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र, अन्त्येष्टि स्थल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, अमृत सरोवर, कंपोजिट विद्यालयों का कायाकल्प और बेहतर सड़क और जल आपूर्ति व्यवस्था शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनामिका सिंह ने बताया कि माॅडल मनरेगा पार्क बना है, जो न केवल पर्यावरण को सुंदर बनाता है, बल्कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। माॅडल आंगनबाड़ी केंद्र बना है। यहां बच्चों के लिए पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था की गई है। इससे उनकी शिक्षा में गुणवत्ता और सुधार हो रहा है। इसके अलावा गांव में अन्नपूर्णा भवन बना है। यहां पर राशन कार्ड लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण में सुविधा प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
गांव में बेहतर अमृत सरोवर, स्कूल का कायाकल्प
यहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना है। ग्राम पंचायत में बने अमृत सरोवर ने न केवल गांव की सुंदरता में वृद्धि की है। तीन कंपोजिट विद्यालयों का कायाकल्प किया गया है, जिससे बच्चों की शिक्षा में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed