फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   barish me sadko ki halat kharab

बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, राहगीर परेशान

Sun, 21 Jun 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
barish me sadko ki halat kharab
खुटहा बाजार में बदहाल सड़क। - फोटो : MAHARAJGANJ
बारिश ने बिगाड़ी सड़कों की सूरत, राहगीर परेशान
विज्ञापन

महराजगंज। बीते कुछ दिनों में हुई बारिश ने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया है। उसमें बने बड़े-बड़े गड्ढ़े कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारों को विशेष कदम उठाते हुए सड़कों की मरम्मत कराने पर जोर देना होगा।
जिले का नगरीय क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र, हर जगह बारिश की वजह से सड़कों की स्थिति खराब है। पकड़ी से खुटहां, महराजगंज से बागापार, सिंदूरियां से सिसवां तक की सड़क बीच-बीच में टूटी है। उस पर जगह-जगह गड्ढे होने से पानी भर गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। खुटहां के रहने वाले आसित ने कहा कि सड़क अत्यंत खराब हो गई है, उसकी मरम्मत होना चाहिए। डिंगुरी के सुनील ने कहा कि सड़क को ठीक करा कर ही दुर्घटना से बचा जा सकता है। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरामीर में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जलभराव हो गया है। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे के अंडरपास मार्ग पर जलभराव
बरगदवां गांव के पास बने रेलवे के अंडरपास में जलभराव होने से आने जाने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के बबलू चौरसिया, योगेन्द्र यादव, विनोद जायसवाल, दिनेश कुमार, गणेश जायसवाल, अमित पासवान, दिलीप गुप्ता, रवि यादव, रत्नेश पांडेय, वीरज यादव का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अंडरपास को ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed