फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   banks surwer failed

सर्वर फेल होने से बैंक में परेशानी

Sun, 01 May 2016 12:58 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Sun, 01 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
banks surwer  failed
सवऱ्र्वर - फोटो : अमर उजाला
फरेंदा के पूर्वांचल ग्रामीण बैंक उदितपुर भैया फरेंदा की शाखा का सर्वर दो दिनों से फेल होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिनों से बैंक का काम बाधित होने से लोग पूरे दिन बैंक में परेशानी झेलने के बाद निराश वापस लौट रहे हैं। 
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र के पूर्वांचल ग्रामीण बैंक उदितपुर में लगा बीएसएनएल का सर्वर शुक्रवार से ही फेल है। शनिवार को 12 बजे तक यह दुरुस्त नहीं हुआ था। सर्वर फेल होने से स्थानीय लोगों को अपना धन पाने के लिए जूझना पड़ रहा है। लोग पैसे के चक्कर में सुबह से ही बैंक पर आकर लाइन में खड़े हो जा रहे हैं। लेकिन बैंक पर आने पर पता चल रहा है कि दिल्ली से ही सर्वर खराब हो गया है।
विज्ञापन

ग्राहक निराश होकर बेरंग वापस लौट रहे है। सच्चिदानंद, लेजार महदेवा ने कहा कि रुपये निकालने के लिए दो दिनो से बैंक का चक्कर काट रहा हूं। लेकिन यहां आने पर पता चलता है कि सर्वर फेल है ऐसे में काम काज चलाने में दिक्कत हो रही है। संदीप गौड़, भैया फरेंदा ने कहा कि लगन के माह में रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन एटीएम पर जाने पर पैसा नहीं है। बैंक पर जाने पर सर्वर नहीं। ऐसे में पैसे की जरूरत कैसे पूरी हो।
गंगेश, उदितपुर ने कहा कि रुपये निकालने या जमा करने में परेशानी से जूझना पड़ रहा है। दो दिनों से पैसा जमा करने के लिए परेशान हूं।
लेकिन सर्वर फेल होना मुसीबत हो गया है। राजेश यादव, भैया फरेंदा ने कहा कि बैंक हो या एटीएम सभी जगहों पर कैश की कमी हुए एक से माह से ज्यादा हो गया। अब सर्वर की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में धनाभाव में सारे काम ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed