{"_id":"6183d3002a64d1668311ae0d","slug":"baink-mein-nakab-kaatakar-choree-karane-ke-do-aaropit-giraphtaar-maharajganj-news-gkp415327227","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नकब काटकर चोरी करने के दो आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में नकब काटकर चोरी करने के दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

2400 रुपये के सिक्के एवं गैस कटर सहित अन्य सामान बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के एक निजी बैंक में हुई नकबजनी का पर्दाफाश बृहस्पतिवार को एसपी ने कार्यालय कक्ष में किया। नकब काट कर चोरी करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 2400 रुपये के सिक्के, एक तमंचा, दो कारतूस, गैस कटर, गैस सिलिंडर, रेगुलेटर बरामद हुआ है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 16 सितंबर की रात में पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के समरधीरा में नगर सहकारी बैंक में नकब काटकर गैस कटर से लॉकर तोड़कर चोरी हुई थी। इस संबंध में पुरंदरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही थी।
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बैंक में चोरी करने के आरोपित दुर्गेश यादव एवं सुनील कुमार निवासी ग्राम हरैया रघुवीर थाना पुरंदरपुर कहीं भागने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मनिकौरा-सिसवनिया मोड़ तिराहे पर पहुंची, जहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनकी तलाशी लेने पर सिक्के समेत अन्य सामान बरामद हुए। दोनों से पूछताछ करने पर 16 सितंबर की चोरी की घटना के बारे में अहम जानकारी मिली। आरोपित दुर्गेश ने बताया कि ग्राम प्रधान के चुनाव में उसका कई लाख रुपये खर्च हो गया था। उसका प्रत्याशी भी चुनाव हार गया। रुपयों के चक्कर में बैंक का लॉकर काटकर घटना को अंजाम दिया था।