फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bail petition of fraudsters accused rejected

Maharajganj News: जालसाजी करने वाले अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज

Wed, 20 Dec 2023 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Dec 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Bail petition of fraudsters accused rejected
महराजगंज। एटीएम कार्ड बदलकर 70,000 रुपये निकालने वाले अभियुक्तों रामभवन साहनी, मोहित पासवान, धर्मेन्द्र उर्फ कोयला एवं अर्जुन साहनी की जमानत अर्जी न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट असगर अली-प्रथम ने खारिज कर दी।
विज्ञापन

25 जून को वादी मुकदमा शैलेंद्र कुमार चौरसिया निवासी ग्राम शाहपुर पोस्ट महुअवां बुजुर्ग, जिला कुशीनगर किसी कार्य से पनियरा गए थे। पनियरा के इंडिया-एटीएम सुकहिया बाजार के सामने पैसा निकालने गए, वहां पर दो अपरिचित आए और उनका एटीएम कार्ड बदल लिए। कुछ देर बाद उनके खाते से पांच बार में 70,000 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पनियरा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के दौरान अभियुक्त रामभवन साहनी, मोहित पासवान, धर्मेन्द्र उर्फ कोयला एवं अर्जुन साहनी के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 18 नवंबर को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद अभियुक्तों को जिला कारागार महराजगंज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed