{"_id":"6ab829c38acf8254700ccaf2","slug":"baghela-nala-overflows-flood-threat-looms-over-paddy-crop-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185897-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बघेला नाला उफनाया, धान की फसल पर मंडराया बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बघेला नाला उफनाया, धान की फसल पर मंडराया बाढ़ का खतरा
Sun, 27 Sep 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
नेपाल में भारी बारिश से बढ़ा जलस्तर, दो दर्जन से अधिक गांवों के सीवान में पानी फैलने की आशंका
परसामलिक। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाला बघेला नाला उफान पर है। रेहरा गांव के पास बढ़े जलस्तर से आसपास के किसानों की चिंता बढ़ गई है। नाले का पानी फैलने पर दो दर्जन से अधिक गांवों की धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है।
रेहरा, महुलानी, बेलभार, मनिकौरा, शंकरपुर, सेखुआनी, शिवपुरी, विषखोप, परसाभर टोलिया, लक्ष्मीपुर, जिगिना, पिपरवास, श्रीरामपुर, गंगापुर, गंगवलिया, करौता, चुड़िहारी, बरनहवा, मनिकापुर, चकदह और शाहपुर समेत कई गांवों के सीवान में पानी पहुंचने का खतरा बना हुआ है। किसानों महबूब अली, गतिराम साहनी, रामबचन यादव, रामबेलास यादव, जयप्रकाश सिंह और अन्य ने बताया कि धान की बालियां निकल रही हैं। ऐसे समय खेतों में बाढ़ का पानी भरने से फसल बर्बाद होने के साथ उनकी लागत भी डूब सकती है।