फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Badminton court will be handed over in November

Maharajganj News: नवंबर में हैंडओवर होगा बैडमिंटन कोर्ट

Fri, 24 Oct 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Badminton court will be handed over in November
महराजगंज। बैडमिंटन का शौक रखने वालों के लिए अच्छी सूचना है। स्पोर्ट्स स्टेडियम का इंडोर बैडमिंटन कोर्ट नवंबर में क्रीड़ा विभाग कर लिया जाएगा। इंडोर स्टेडियम के लगभग सभी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। सिर्फ लाइटिंग की व्यवस्था शेष है, इसे भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। साथ ही विभाग ने कोच की नियुक्ति के लिए भी निदेशालय को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

बैडमिंटन से कई नौकरी पेशा लोग भी जुड़े हैं। सर्दी के दिनों में खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कई लोग बैडमिंटन खेलना पसंद करते हैं। पिछले वर्ष तक खराब मौसम में भी स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर कोर्ट में बैडमिंटन खेलने की सुविधा थी। कोर्ट उच्चीकरण का कार्य शुरू होने के बाद लोग इस सुविधा से वंचित हो गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का लगभग सभी कार्य पूर्ण हो चुका है। लाइटिंग के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैडमिंटन कोर्ट को नवंबर के पहले सप्ताह में हैंडओवर करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

मुख्यालय के विजय पटेल, आकाश श्रीवास्तव, मुकेश चौधरी, राकेश निषाद व अन्य युवा बैडमिंटन के शौकीन हैं। यह लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए सर्दी के दिनों में बैडमिंटन खेलते हैं। इन लोगों ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंडोर सुविधा छिन जाने से हम परेशान थे। हैंडओवर होने के बाद हम फिर से खराब मौसम में भी बैडमिंटन का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed