{"_id":"61db13e8aa1f2204f9524f3d","slug":"bad-toilet-problam-in-people-maharajganj-news-gkp42309478","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में शौचालय बदहाल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में शौचालय बदहाल, लोग परेशान
विज्ञापन
तहसील में शौचालय बदहाल, लोग परेशान
साफ-सफाई न होने से फैली है गंदगी, जिम्मेदार बेखबर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल तहसील दफ्तर में धरातल और ऊपरी तल पर आम लोगों के अलावा यहां पर तैनात कर्मचारियों की सुविधा के लिए बने शौचालय स्वच्छ भारत मुहिम को चिढ़ा रहे हैं। शौचालय नियमित देखरेख एवं सफाई न होने के कारण बदहाल हो गए हैं। यहां गंदगी का अंबार लगा है। प्रशासनिक कार्यालय में शौचालय की हालत बेहद खराब है।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ चौधरी ने कहा कि धरातल पर एसडीएम दफ्तर, कोर्ट, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से संबंधित स्टाफ के कमरे हैं। वहीं ऊपरी तल पर तहसील सभागार, पूर्ति निरीक्षक, राजस्व लिपिक सहित अन्य कार्यालय स्थित हैं। दोनों जगह आम लोग एवं अधिकारियों की सुविधाओं के लिए शौचालय तो बने हैं। लेकिन शौचालय की साफ-सफाई की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। अधिवक्ता सरजू पांडेय और अरविंद मिश्रा का कहना है कि शौचालय बदहाल हो चुका है। शौचालय का फाटक टूटने से बदबू आती है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। तहसील के बाहर बने शौचालय की हालत इससे बदतर हैं। अधिवक्ता संघ ने कई बार शौचालय की मरम्मत एवं साफ-सफाई की मांग की। लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
-------------
लंबे समय से टूटा पड़ा है दरवाजा
कर्मचारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि बदहाल शौचालय गंदे होने के कारण यहां पर रोजाना कार्यों के लिए आने वाले लोगों को दुश्वारियां होती है। शौचालय की हालत दयनीय होने के कारण सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों को झेलनी पड़ती है। शौचालय का दरवाजा भी लंबे समय से टूटा हुआ है।
विज्ञापन
----------------
एसडीएम को नहीं है बदहाल शौचालय की जानकारी
निचलौल एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी व्यस्तता है। तहसील परिसर में शौचालयों की हालात कैसी है, इसके बारे में जानकारी नहीं है। इसके बारे में जिम्मेदारों से जानकारी लेने के बाद इसे ठीक करा दिया जाएगा।