{"_id":"64bd79e2f22731e4da0cfa74","slug":"azad-adhikar-sena-will-insist-on-the-expansion-of-the-organization-kherullah-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-2495-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन के विस्तार पर जोर देगी आजाद अधिकार सेना : खेरुल्लाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन के विस्तार पर जोर देगी आजाद अधिकार सेना : खेरुल्लाह
विज्ञापन
घुघली में मनाया गया संगठन का स्थापना दिवस, अन्याय व भ्रष्टाचार का निरंतर विरोध करेगा संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आजाद अधिकार सेना अन्याय व भ्रष्टाचार का निरंतर विरोध करने के लिए कटिबद्ध है। संगठन का विस्तार करके ही लोगों के बीच अपनी बातों को पहुंचाया जा सकता है व समस्याओं को जाना जा सकता है। ऐसे में संगठन के विस्तार पर भी जोर देने का कार्य होगा।
ये बातें घुघली में रविवार को आजाद अधिकार सेना के पहले स्थापना दिवस पर संगठन के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष खैरुल्लाह ने कही। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े लोग अपनी नीतियों व रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जल्द ही ब्लॉक कार्यकारिणी को विस्तारित करने की दिशा में पहल करनी होगी, जिससे कि समस्या का स्थाई निदान हो। जिलाध्यक्ष अनूप शर्मा ने कहा कि संगठन ने प्रत्येक ब्लॉकों में सक्रिय व अच्छे छवि वाले लोगों को शामिल करने का निर्णय लिया है। महासचिव ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि जिले स्तर पर जल्द ही संगठन की एक बैठक होगी। इस दौरान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैदर अली, पंकज यादव, मदन मुरारी चौबे,रामाश्रय यादव, रामलखन यादव, रवि सिंह, दीनदयाल प्रजापति, मुख्तार खान, शादाब आदि मौजूद रहे।