फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ayushman card will be made in the camp for the elderly

Maharajganj News: बुजुर्गों का शिविर में बनेगा आयुष्मान कार्ड

Fri, 28 Nov 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card will be made in the camp for the elderly
महराजगंज। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और जीरो पावर्टी की श्रेणी में आने वाले पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग और पंचायत विभाग को सख्त निर्देश जारी करते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया है। यह अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। ग्राम पंचायत और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य के अनुसार, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ हर उस पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए जो स्वास्थ्य सुरक्षा की जरूरत महसूस करता है। विशेषकर वृद्ध नागरिक, वह अक्सर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उपचार में कठिनाई होती है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड उनके लिए सुरक्षा कवच का काम करता है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों का पंजीकरण करेंगी। वहीं, ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार करें। प्रत्येक शिविर में आयुष्मान मित्र मौजूद रहेंगे। वह लोगों को दस्तावेजों के बारे में जानकारी देंगे और तत्काल कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed