{"_id":"65bb8a638d3b6b0aa6087cf6","slug":"awareness-is-necessary-for-the-success-of-deworming-day-program-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114884-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की सफलता के लिए जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की सफलता के लिए जागरूकता जरूरी
Thu, 01 Feb 2024 05:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 01 Feb 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय से किया। 250 बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की सफलता के लिए सामुदायिक जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम जनपद के 6471 स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया। इससे 14.74 लाख बच्चे व किशोर लाभान्वित होंगे। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के राज्य स्तरीय सलाहकार सौरभ तिवारी ने बताया कि अभियान में 1474697 बच्चों को जिनकी उम्र एक से 19 साल है को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई जा जा रही है।
राज्य स्तरीय कंसल्टेंट अरुण श्रीवास्तव ने बच्चों की दवा खिलाने के लिए प्रत्येक वर्ष छह माह के अंतराल पर इस अभियान का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आज जो बच्चे दवा खाने से छूट गए हैं उनको दवा खिलाने के लिए पांच फरवरी को माॅपअप राउंड चलेगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यह दवा शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने सामने खिलाएंगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार राय, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला सलाहकार शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, डीसीपीएम संदीप पाठक, डॉ. एमक्यू लारी, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।