फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Awareness created about crop residue management

Maharajganj News: फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

Fri, 20 Feb 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Awareness created about crop residue management
सीटू फसल अवशेष प्रबन्धन के तहत एक दिवसीय गोष्ठी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

निचलौल। शहर स्थित राजेंद्र प्रसाद तारा चंद पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को सीटू फसल अवशेष के तहत एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक और सेविकाओं को फसल अवशेष प्रबंधन से होने वाले लाभ और हानि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. शिवपूजन यादव, त्रिवेणी तिवारी व भूपेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में फसल अवशेष प्रबंधक के लाभ एवं हानि के बारे में बेहतर तरीके से जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान उक्त विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्रा सृष्टि कन्नौजिया ने प्रथम जबकि नीलू गुप्ता द्वितीय और शिखा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपप्राचार्य उपेंद्र गुप्त, मुख्य नियंता सिद्धार्थ तिवारी, बृजमोहन श्रीवास्तव, डॉ. सूर्यभान मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed