फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   awared about amrit mahotsav and tiranga

आजादी का अमृत महोत्सव: रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक, छात्राओं ने मेहंदी रचाई

Sat, 06 Aug 2022 10:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2022 10:11 AM IST
सार

सरोजनी नगर बरवा सालिग्राम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित अंजन ने कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान देश भक्ति के भाव को प्रबल करेगा।

विज्ञापन
awared about amrit mahotsav and tiranga
सिसवा के महात्मा गांधी इंटर कालेज में अमृत महोत्सव के तहत तिरंगे के साथ छात्राएं। - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

महराजगंज जिले के स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कालेज के छात्रों ने रैली निकाल आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्राओं ने मेहंदी रचाई। प्रधानाचार्य मृगेंद्र सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


कहा कि पूरा देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशवासी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक विद्यालय में जागरूकता रैली निकालेंगे। इस दौरान विद्यालय शिक्षक विश्वंभर नाथ पांडेय, केडी पांडेय, अमरजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिठौरा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हरिहरपुर में शुक्रवार को हर-घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान वंदना पटेल व टीपी सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। फरेंदा कस्बे में तहसील चौराहा, विष्णु मंदिर तिराहा होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवतनगर परसिया, प्राइमरी विद्यालय गोपलापुर शाह, प्राईमरी विद्यालय सेमराडाड़ी व फरेंदा खुर्द कंपोजिट विद्यालय के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया।

इस बार का स्वतंत्रता दिवस है खास
सरोजनी नगर बरवा सालिग्राम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक की। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य अमित अंजन ने कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान देश भक्ति के भाव को प्रबल करेगा। इस दौरान राकेश कन्नौजिया, शक्ति केंद्र प्रमुख मनोज कन्नौजिया,अरबाज अंसारी, मुर्तुजा अली आदि मौजूद रहे। संवाद


घर घर जाकर लोगों में वितरित किया तिरंगा
सीरत एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर घर तिरंगा वितरित किया। गांधी चौक से एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने वाली टोली को रवाना किया। लोगों से अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील व देशभक्ति के नारे लगाते हुए टोली में शामिल लोग आगे बढ़े। इस दौरान अतीक अहमद, बदरे आलम, महबूब आलम, मो. शकील, शमीम कुरैशी, वसीम, सैयद वहाज, मोबिन आदि मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed