{"_id":"6782fce1c125f3790905c6f8","slug":"avoid-bathing-with-too-hot-water-risk-of-allergy-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140325-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ज्यादा गर्म पानी से स्नान से करें परहेज, एलर्जी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ज्यादा गर्म पानी से स्नान से करें परहेज, एलर्जी का खतरा
Sun, 12 Jan 2025 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:28 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सप्ताह का आखिरी दिन होने के साथ-साथ मौसम बेहतर होने का असर शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में देखने को मिला।
ओपीडी में 724 रोगियों का उपचार किया गया। अधिकतर मरीज सर्दी-जुकाम से प्रभावित रहे, लेकिन 13 मरीज ऐसे भी थे जिन्हें रूखी त्वचा से एलर्जी की शिकायत थी। हाथ-पैर के प्रभावित स्थान की त्वचा भी फट रही थी। चर्म रोग विशेषज्ञ ने ऐसे मरीजों को विशेष हिदायत देते हुए दवाओं की जानकारी दी।
जिला अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि ठंड में तेज गर्म पानी में नहाना त्वचा को नुकसान पहुंचा रहा है। त्वचा शुष्क होने के साथ ही फट रही है। ओपीडी में 10-12 मरीज पिछले तीन दिन से आ रहे हैं।
ठंड में गर्म पानी से नहाना लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन ज्यादा तेज गर्म पानी से नहाना त्वचा को नुकसान पहुंचा रहा है। गर्म पानी में नहाने से त्वचा शुष्क और रूखी हो जाती है। इससे हाथ, पैर, मुंह और होंठ आदि फट जाते हैं।
विज्ञापन
इससे बचाव के लिए हल्के गुनगुने पानी से ही नहाना ही बेहतर है। आजकल बढ़ी ठंड देखकर लोग गीजर अधिक टेंपरेचर पर कर देते हैं, जिससे अधिक गर्म पानी मिलता है। इससे नहाने वालों की त्वचा रुखी होने व फटने की समस्या होती है, ऐसे मरीज मॉइस्चराइजर अधिक प्रयुक्त करना चाहिए। ऐसे रोगी अपने आप न तो कोई दवा न प्रयुक्त करें जांच के बाद ही दवा और स्नेह प्रयुक्त करें।
दस्ताने और मोजे के अलावा कोई ऊनी वस्त्र ऐसा न पहनें जो सीधे त्वचा के संपर्क में आए। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एपी भार्गव ने कहा कि सर्दी में एलर्जी के मरीज कुछ बढ़े हैं। उन्हें जांच के बाद दवा और एहतियात बताया जाता है।