{"_id":"65beae52a46661547c03f9d2","slug":"aunty-gets-shocked-after-seeing-dead-body-of-sisters-son-dies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-115055-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बहन के पुत्र का शव देख मौसी को लगा सदमा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बहन के पुत्र का शव देख मौसी को लगा सदमा, मौत
Sun, 04 Feb 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
बृजमनगंज। शुक्रवार को बृजमनगंज क्षेत्र में मां बाप के इकलौते पुत्र हैदर अली की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मौत की जानकारी मिलते ही उसकी खाला व अन्य लोग भी पहुंचे, लेकिन बहन के इकलौते बेटे का शव देखते ही खाला सदमे में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंजरहा सोनबरसा के टोला सिकरी निवासी हैदर अली पुत्र गयासुद्दीन (39) शुक्रवार शाम छह बजे के करीब हड़ियाकोट बाजार करने गया था। बाजार कर चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था। इस बीच मूर्छित होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए उसे एक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाते ही शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनकी खाला कमरुन्निशा 58 निवासी ग्राम पंचायत इलाहाबास खास उनके घर पहुंची। बताया जाता है कि अपने बहन के बेटे का शव देखकर वह सदमे में आ गईं और हार्ट अटैक से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हैदर अली अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियां छोड़ गए हैं।