फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attention Adulterated sweets can spoil the digestive system

Maharajganj News: सावधान! मिलावटी मिठाइयां बिगाड़ सकती हैं पाचन तंत्र

Sat, 09 Aug 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Attention Adulterated sweets can spoil the digestive system
महराजगंज। रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है, लेकिन बाजारों में बिकने वाली मिलावटी मिठाई सेहत खराब कर सकती हैं। दूध और उससे बने उत्पादों में मिलावट की अधिक आशंका रहती है।
विज्ञापन

मिलावटखोर भी माेटा मुनाफा कमाने के लिए लोगों की सेहत से खेलने से नहीं चूकते हैं। जानकारी के अनुसार, दूध एवं उससे बनने वाले मावा, पनीर आदि में मिलावट की सबसे ज्यादा संभावना रहती है। इससे बचने के लिए कुछ लोग घरों में ही मिठाई बना लेते हैं।
विज्ञापन

शहर में 50 से ज्यादा मिठाई की दुकानें हैं। बाजार में वनस्पति घी में थोड़ी मात्रा में देसी घी व खुशबू मिलाकर देसी घी नाम के डिब्बे में पैकिंग की जाती है। विशेषज्ञों की माने तो बढ़ी हुई मांग को देखते हुए सबसे अधिक मिलावट मावा और मिठाइयों में होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मामलों में स्टार्च, सिंथेटिक दूध, वनस्पति फैट और रासायनिक रंग का उपयोग कर नकली मिठाइयां तैयार की जाती हैं जो लिवर, किडनी और आंतों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed