फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempted rape, beating of family members who went to reprimand

Maharajganj News: दुष्कर्म का प्रयास, उलाहना देने गए परिजनों की पिटाई

Mon, 07 Aug 2023 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape, beating of family members who went to reprimand
लड़कियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए
विज्ञापन

पिटाई से एक का सिर फटा तो दूसरे का पैर टूटा, लड़के का कान कट गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात लगभग 7:45 बजे घर से बाहर तालाब की तरफ शौच के लिए निकली चचेरी बहनों के साथ पहले से घात लगाए हुए दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़कियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों बहनों के कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह खुद को बचाकर दोनों किशोरियां घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आपबीती सुन परिजन आरोपियों के घर शिकायत लेकर गए। जहां उनको बेरहमी से मारा पीटा गया। सभी घायलों को इलाज के लिए परतावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रकरण में पीड़ित किशोरी के पिता ने श्यामदेउरवा थाना में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 7:45 बजे उसकी चौदह वर्षीय बेटी अपनी नाबालिग चचेरी बहन के साथ शौच के लिए पोखरी की तरफ गई थी। दोनों हमउम्र हैं। गांव के ही दो युवक दोनों लड़कियों को अकेला देख छेड़खानी करने लगे और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उनके कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह दोनों बचकर भागते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दीं। इसके बाद उनके परिजन आरोपी युवकों के घर उलाहना देने पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान वहां किशोरियों के परिजनों को बेरहमी से पीट दिया गया। रॉड, चाकू से हमला करते हुए पीड़ित परिवार को उनके दरवाजे तक दौड़ाकर पीटा गया। मारपीट की इस घटना में एक का सिर फट गया। दूसरे का पैर टूट गया तथा एक लड़के का कान कट गया। बचाव में आई घर की महिलाएं व बच्चियों के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए परतावल सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी परतावल अनघ कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed