फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to rob a woman of her honor by kidnapping her from the road

Maharajganj News: महिला को रास्ते से अगवा कर आबरू लूटने की कोशिश

Mon, 06 Jan 2025 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 06 Jan 2025 05:24 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob a woman of her honor by kidnapping her from the road
निचलौल। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रास्ते से अगवा कर तीन लोगों पर आबरू लूटने की कोशिश का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो नामजद और एक अन्य पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने न्यायालय में दाखिल वाद में बताया कि कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स उनके गांव और मोहल्ले में आता जाता था, जिसके चलते वह शख्स को जानती हैं। सात नवंबर को शाम करीब पांच बजे वह निचलौल से घर वापस लौट रही थीं। अभी वह छितरी नाला के पास पहुंची थीं। इसी बीच बाइक से उक्त शख्स अपने दो सहयोगियों के साथ आ पहुंचा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उस दौरान वह कुछ समझने की कोशिश करती की शख्स ने उन्हें बुरी नियत से पकड़ लिया। फिर नाले के पास स्थित बगीचे में उठा ले गया। जहां पर आरोपी उनकी आबरू लूटने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर उसके सहयोगी जान से मारने की धमकी देने लगे। फिर भी वह आरोपियों के चंगुल से बचने के लिए चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुन कुछ राहगीर मौके पर आने लगे। जिन्हें देख आरोपी कही पर भी शिकायत करने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मामले में केस दर्ज होने की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी पवन गुप्ता और जयराम गुप्ता सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed