{"_id":"65396ca50367af9161067e47","slug":"attempt-to-rape-a-girl-who-was-returning-home-after-closing-the-shop-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-8343-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुकान बंद कर घर लौट रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुकान बंद कर घर लौट रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
युवती ने आरोपी के हाथ पर दांत से काटकर अपने को छुड़ा कर बचाई इज्जत
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। शहर के एक वार्ड में दुकान बंद कर घर लौट रही एक युवती से एक मनबढ़ युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। लेकिन युवती ने आरोपी युवक के हाथ पर दांत से काट उसके चंगुल से भाग निकली। वहीं युवती के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस से बताया है कि लड़की 23 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे एक वार्ड स्थित ब्यूटी पार्लर की दुकान बंद कर अकेली गली के रास्ते घर लौट रही थी। इसी बीच एक मनबढ़ युवक लड़की को गली में अकेला देख पकड़ लिया। उसके बाद युवक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा, लेकिन लड़की युवक के हाथ पर दांत से काट उसके चंगुल से भाग निकली। घटना के बाद से लड़की सहित पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि मामले में पीड़ित युवती के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आरोपी युवक को एसडीएम ने भेजा जेल
एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ब्यूटी पार्लर की दुकान से घर लौट रही युवती के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। जिस मामले में पुलिस टीम ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया था। वही आरोपी युवक के जमानत को खारिज करते हुए जेल भेज दिया गया है।