फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attack on youth returning from farm, FIR against four

Maharajganj News: खेत से लौट रहे युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी

Fri, 24 Apr 2026 06:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:11 AM IST
विज्ञापन
Attack on youth returning from farm, FIR against four
चौक बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा राजा, टोला बरई पट्टी में खेत से घास लेकर लौट रहे एक युवक पर रविवार को गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राम विशाल रविवार सुबह अपने खेत से घास लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही सुरज, धनंजय, किशोर और गौरव ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा, ईंट और हॉकी से हमला कर दिया। हमले के दौरान राम विशाल के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया।
विज्ञापन

आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में राम विशाल को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। उसने कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed