फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attack on former district panchayat member

पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर हमला

Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Attack on former district panchayat member
पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर हमला
विज्ञापन

पुलिस ने निर्माण कार्य को रोकवाया
पुरंदरपुर (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत हथियागढ़ में बुधवार को पत्नी के नाम से जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रोकने गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत एकमा टोला पड़रहवा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम खान की ससुराल ग्राम हथियागढ़ में है। पत्नी उजमा के नाम से गांव में जमीन है। उजमा की एक माह पूर्व इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में मौत हो गई। असलम के मुताबिक पत्नी की मौत के बाद ससुर व उनके भाई जमीन पर निर्माण कर जमीन कब्जा करने की फिराक में लगे हैं। बुधवार को दोपहर उक्त जमीन पर ससुर मोहम्मद सैयद निर्माण कार्य करने लगे। निर्माण कार्य रोकने गए तो लोगों ने हमला बोल दिया। किसी तरह भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। जमीन पर निर्माण करा रहे मोहम्मद सैयद ने बताया कि जमीन उनकी बेटी के नाम से बैनामा है। बेटी की शादी से पहले उन्होंने खरीदा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रोकवा कर दोनों पक्षों को थाने पर चली आई। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला न्यायालय में लंबित है। निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed