{"_id":"660aace3b10367424308b368","slug":"ateva-officials-demonstrated-by-tying-black-ribbons-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119085-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: काला फीता बांधकर अटेवा के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: काला फीता बांधकर अटेवा के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
Mon, 01 Apr 2024 06:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अटेवा ने नई पेंशन स्कीम का विरोध किया। इसको लेकर बेसिक, माध्यमिक, राजकीय, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, राजस्व आदि विभागों के शिक्षकों, कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
अटेवा के प्रादेशिक संगठन मंत्री राजेश जायसवाल ने कहा कि जबरदस्ती एनपीएस थोप दिया गया। मेहनत की कमाई को शेयर मार्केट में लगाया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। मंडल अध्यक्ष डॉ.नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार जब तक हमें पुरानी पेंशन नहीं देती है, हम अनवरत संघर्ष करते रहेंगे। हम सरकार से चाहते हैं कि वह जीवन भर जनता की सेवा कर रहे शिक्षकों, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे।
जिलाध्यक्ष टीपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों को चुनाव में जाति, धर्म संप्रदाय के बजाय पुरानी पेंशन के नाम पर वोट करना चाहिए। मीडिया प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि 19 वर्ष पहले एक अप्रैल 2005 को केंद्र सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद कर दिया था, ऐसे में एक अप्रैल शिक्षक, कर्मचारियों के लिए काला दिन के समान है। इस अवसर पर डॉ. नवीन श्रीवास्तव, कामाख्या जायसवाल, मनोज यादव, संतराज यादव, विनय सिंह चौहान, शंभू, यशवंत वर्मा, मनोज कुमार शिव सरन सिंह, देवेश पांडेय, राघवेंद्र गुप्ता, हरिनरायण यादव, शिव प्रताप सिंह, सुभाष यादव मौजूद रहे।