{"_id":"66a04d6a3a759a99d7026694","slug":"at-some-places-the-difficulty-was-solved-by-getting-land-and-at-other-places-it-was-a-hindrance-due-to-non-payment-maharajganj-news-c-206-1-go11002-127371-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कहीं जमीन मिलने से दूर हुई मुश्किल तो कहीं भुगतान न होने से बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कहीं जमीन मिलने से दूर हुई मुश्किल तो कहीं भुगतान न होने से बाधा
Wed, 24 Jul 2024 06:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के कस्तूरबा स्कूलों में इंटरमीडिएट तक पढ़ाई होगी। इसके लिए पांच स्कूलों के उच्चीकरण के निर्देश थे, लेकिन धानी ब्लाॅक में छात्रावास के लिए भूमि नहीं मिल रही थीं। अब दो एकड़ की जमीन मिल गई है। दूसरी ओर खेल मैदान निर्माण में 78 करोड़ का सामग्री मद का बकाया बाधा बन रहा है। मात्र दो जगह बृजमनगंज और पनियरा में एक-एक खेल मैदान पर काम शुरू हो सका है।
बीते साल का 78 लाख रुपये बकाया होने के कारण गाम प्रधान खेल मैदानों के निर्माण में रुचि नहीं ले रहे हैं। दो ग्राम पंचायतों को छोड़कर कहीं भी अभी तक खेल का मैदान नहीं बनाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद के 12 विकास खंड में 36 खेल मैदान का निर्माण होना है। जिसमें केवल बृजमनगंज और पनियरा में काम शुरू हुआ बाकी जगह काम शुरू नहीं हुआ। वर्ष 2023-24 में जनपद के 12 ब्लाॅकों के 882 ग्राम पंचायतों में 67 खेल के मैदान बनाए जाने थे, जो पूर्ण कर लिए गए हैं।
उच्चीकरण के लिए मिली है 4.53 करोड़ रुपये की राशि
महराजगंज। जनपद के धानी ब्लॉक में कस्तूरबा की बेटियों को शीघ्र ही छात्रावास की सुविधा मिलेगी। कस्तूरबा स्कूल के उच्चीकरण का काम धन मिलने के बाद भी अधूरा था, क्योंकि यहां छात्रावास निर्माण के लिए भूमि नहीं थी। लेकिन डीएम व विभाग की सक्रियता से एसडीएम फरेंदा ने इसके लिए दो एकड़ की भूमि सोमवार विभाग को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में इस सत्र से 12 वीं तक पढ़ाई होगी। इसके लिए पहले ही निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग को मिल चुके हैं। इसी निर्देश पर 12 वीं कक्षा तक प्रवेश का आंकड़ा भी पूरा कराया गया। सदर के अलावा निचलौल, नौतनवां, धानी, पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज, घुघली, सिसवा, मिठौरा, परतावल, लक्ष्मीपुर में कस्तूरबा स्कूलों के उच्चीकरण का आदेश था। इसमें से घुघली, धानी, पनियरा, फरेंदा, बृजमनगंज, मिठौरा में स्थित स्कूलों के लिए 4.53 करोड़ रुपये प्रति स्कूल के हिसाब से मिले। बावजूद भूमि न मिलने के कारण धानी में काम बाधित था। विभाग ने इस समस्या को डीएम तक पहुंचाया। सोमवार फरेंदा में समाधान दिवस के दौरान डीएम के निर्देश पर एसडीएम फरेंदा ने भूमि उपलब्ध करा दी है।
जिलाधिकारी की सक्रियता से धानी ब्लाॅक में कस्तूरबा स्कूल छात्रावास के लिए दो एकड़ भूमि मिल गई है। इसके पास 12 एकड़ वन विभाग का भी रकबा है जिससे छात्रावास काफी मनोरम वातावरण में होगा। कार्यदाई संस्था सीएनडीएस के अवर अभियंता सत्येंद्र विश्वकर्मा को काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी