फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Assignment of assets will be done in Paniara and Paratwal

पनियरा व परतावल में होगा परिसंपत्तियों का चिह्नांकन

Sun, 20 Dec 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Assignment of assets will be done in Paniara and Paratwal
पनियरा व परतावल में होगा परिसंपत्तियों का चिह्नांकन
विज्ञापन

- परिसंपत्तियों के आंकलन के उपरांत तैयार होगा विकास संबंधी प्रस्ताव, बेहतर विकास के लिए उठाए जाएंगे कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में नवसृजित नगर पंचायत पनियरा व परतावल के विकास को लेकर जिम्मेदारों ने पहल प्रारंभ कर दी है। प्रारंभिक चरण में जिम्मेदारों द्वारा दोनों स्थलों पर परिसंपत्तियों का चिन्हांकन किया जाएगा। उन्हें सुरक्षित करते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे।

नगरीय क्षेत्रों में पेयजल, पथप्रकाश, शौचालय, जलनिकासी व आवागमन को लेकर बुनियादी कार्य तो प्रारंभिक दौर में होते ही हैं। इसके साथ ही साथ युवाओं के खेल संबंधी विकास को लेकर ओपेन जिम, नगर वासियों को छुट्टी का दिन अपनो संग बिताने को लेकर पार्क के निर्माण के साथ-साथ उस निर्माण पर भी जोर दिया जाता है, जिससे निकाय की आय बढ़ सके। नवसृजित दोनों नगर पंचायतों में जिम्मेदारों ने अब परिसंपत्तियों के चिन्हांकन को लेकर कवायद प्रारंभ कर दी है। चिन्हांकन के उपरांत जब जिम्मेदारों को भूमि की उपलब्धता आदि की वास्तविक जानकारी प्राप्त हो जाएगी, उसके उपरांत बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर कवायद प्रारंभ होगी। नगर पंचायत पनियरा व परतावल के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राव ने बताया कि दोनों ही निकायों में परिसंपत्तियों का चिन्हांकन किया जाना है। परिसंपत्तियों के चिन्हांकन होने के उपरांत भूमि की उपलब्धता के आधार पर बुनियादी विकास संबंधी प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे।
विज्ञापन

दोनों ही निकायों में अभी सिर्फ साफ-सफाई
दोनों ही नवसृजित नगर पंचायतों में अभी सुविधा के नाम पर नगरवासियों को सिर्फ साफ-सफाई का ही लाभ मिल रहा है। साफ-सफाई पहले की तुलना में सुधरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed