{"_id":"606b4fda8ebc3ed8b949e3e8","slug":"asked-gold-businessman-for-extortion-of-20-lakhs-maharajganj-news-gkp390951944","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख की रंगदारी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्ण व्यवसायी से 20 लाख की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। कस्बे के मालवीय नगर वार्ड निवासी स्वर्ण व्यवसायी राजू कौशल को सोमवार की शाम करीब 5 बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए दो युवकों ने दुकान में घुसकर धमकी भरा रंगदारी पत्र देकर चले गए। 20 लाख रुपये न देने तथा पुलिस को सूचना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पत्र हाथ लगते ही व्यवसायी और उनका पूरा परिवार सहम गया है।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में व्यापारी नेता, सीओ अजय सिंह चौहान व थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय दलबल के साथ उसकी दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और परिवार को महफूज रखने का भरोसा देते हुए जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी है।
जानकारी के मुताबिक मालवीय नगर वार्ड स्थित हनुमान चौक के समीप बर्तन गली में राजू कौशल की आभूषण की दुकान है। राजू ने बताया कि वह शाम 5 बजे ग्राहकों को आभूषण दिखा रहे थे। इस दौरान एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक आए। उनमें से एक हेलमेट पहने था। दूसरा युवक दुकान के अंदर आकर पत्र देकर जाने लगा। उन्होंने उससे पत्र के बारे में पूछा तो उसने पढ़ लेने की बात कही। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि जब उन्होंने पत्र पढ़ा तो सन्न रह गए। पत्र में नौतनवां के अरघा रोड बनैलिया मंदिर के समीप 7 अप्रैल की रात 10 बजे काले बैग में रखकर 20 लाख रुपये पहुंचाने की बात कही गई है। रंगदारी की रकम न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी से घटनाक्रम की जानकारी ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पत्र देने वाले युवकों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
टूटी-फूटी भाषा में लिखा है पत्र
नौतनवां। रंगदारी पत्र कुछ इस तरह लिखा गया है। डियर, राजू वर्मा उर्फ ठठेर आपसे निवेदन है कि 7 अप्रैल बुधवार की रात 10 बजे 20 लाख रुपये लेकर अरघा रोड बनैलिया मंदिर के नीचे आ जाना। यदि पुलिस में सूचना दी तो न ही तुम बचोगे और न ही तुम्हारे घर का कोई सदस्य, हमें आशा है कि आप बहुत ईमानदारी से पैसा देंगे। चालाकी मत करना क्योंकि मुर्गे के दिन तय हैं, तेरा और तेरे परिवार का दिन तय नहीं है