फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ASHAs should speed up making Ayushman cards

Maharajganj News: आशाएं आयुष्मान कार्ड बनाने में लाएं तेजी

Tue, 02 Apr 2024 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Apr 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
ASHAs should speed up making Ayushman cards
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। उन्हें नई योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे करना है इसकी जानकारी दी गई। आयुष्मान एप के माध्यम से आभा एप से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना (आभा) बनाने में आशा कार्यकर्ताओं की प्रगति भी देखी।
विज्ञापन

बीसीपीएम लवली वर्मा ने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि आभा एप के माध्यम से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। आम लोग आयुष्मान एप का उपयोग करके भी आयुष्मान भारत के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी प्रकार आभा एप के माध्यम से भी आयुष्मान भारत योजना का (आभा) बनाया जा सकता है। यूनिसेफ ने कहा कि दस्तक अभियान के दौरान इस कार्य में तेजी लाएं। गर्भवती महिलाओं को पहचान करके पंजीकरण बढ़ाएं। आशा संगिनी कमलावती एवं सत्यावती ने डायरिया से बचाव और उपचार के विषय में बताते हुए कहा कि छोटे बच्चों के लिए विशेष जानकारी रखने की जरूरत है। जिन आशाओं ने मोबाइल एकेडमी पर प्रशिक्षण नहीं प्राप्त किया है वह दो दिन के अंदर प्रशिक्षण पूर्ण कर लें। इस अवसर पर सुमन, चंद्रकला, जानकी, आरती, सरोज, शांति देवी, मीरा, सरोज मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed