फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ASHA workers will compulsorily screen fever patients.

Maharajganj News: बुखार के मरीजों की अनिवार्य तौर पर स्क्रीनिंग करेंगी आशा कार्यकर्ता

Tue, 07 Apr 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers will compulsorily screen fever patients.
सदर सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक
विज्ञापन

एक से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
महराजगंज। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में आशा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने दस्तक अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से करेंगी। साथ ही जिन लाभार्थियों की आभा आईडी नहीं बनी है, उनकी आईडी तैयार की जाएगी। जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है, उनका कार्ड बनवाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। डॉ. केपी सिंह ने सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संचारी रोगों के लक्षणों की पहचान करेंगी। बुखार, सर्दी-खांसी, डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों से जुड़ी जागरूकता फैलाएंगी तथा आवश्यक स्क्रीनिंग और रेफरल सुनिश्चित करेंगी। मौके पर लवली वर्मा, बीसीपीएम ने भी विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और आशाओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में बताया गया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित होगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ताएं रोजाना कम से कम 12 घरों पर दस्तक देंगी और संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना है।




डिप्टी सीएमओ ने जोर देकर कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका इस अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी आशाएं पूरे मनोयोग से कार्य करें ताकि जनपद में संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed