फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   asha workers staged dharna

मानदेय बढ़ाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
asha workers staged dharna
मानदेय बढ़ाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

महराजगंज। आशा कार्यकत्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। मानदेय बढ़ाने के लिए आशा कार्यकर्ता आंदोलित हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिम्मेदार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं।

जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि 15 साल से निष्ठापूर्वक कार्य किया जा रहा है। लेकिन अब तक निश्चित मानदेय निर्धारित नहीं हो सका है। आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का संचालन बेहतर ढंग से कर रही हैं। लेकिन सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। जब पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था। लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे थे। तब जिले में आशा कार्यकर्ता लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का कार्य कर रही थीं। उन्होंने कहा कि महंगाई को देखते हुए मानदेय 18000 निश्चित करने, आशा और आशा संगीनी को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि को मानदेय में परिवर्तित करने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की जा रही है। मानदेय को खाते में मानदेय भेजने, दुर्घटना बीमा का लाभ दिए जाने, आशा संगिनी को स्मार्ट फोन दिए जाने आदि की मांग की जा रही है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर रीता, साधना मिश्रा, विमला भारती, नगीना, हीना पासवान, रीना, पूजा, विमला, पूनम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed