फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asha workers staged a sit-in in the collectorate premises

कलेक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

Thu, 09 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Asha workers staged a sit-in in the collectorate premises
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
कलेक्ट्रेट परिसर में आशा कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

महराजगंज। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन की जिला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि छह सूत्री मांगे पूरी करने की दिशा में जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं।
जिलाध्यक्ष जमीरून निशा ने कहा कि महंगाई को देखते हुए न्यूनतम मानदेय कम से कम 18000 रुपये किया जाए। मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को मानदेय में परिवर्तित किया जाए। सभी आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। मानदेय सीधे कोषागार की ओर से खाते में देने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। दुर्घटना बीमा दस लाख किया जाए और प्रमाणपत्र दिया जाए। सभी को स्मार्ट फोन दिया जाए। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने के लिए बार-बार आवाज बुलंद की जा रही है। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों को आशा कार्यकर्ता बेहतर ढंग से करती हैं, लेकिन उनके हित के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान विमला, नगीना, उमा गिरी, गंगा, रीना सिंह, सुमन, सोमारी, सुनीता गुप्ता, पानमति देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed