फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Asha Workers protest

आशा धरना--------------------

Fri, 29 Oct 2021 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Asha Workers protest
मानदेय वृद्धि के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। मानदेय वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर विभिन्न ब्लॉकों की आशा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना दिया तथा मांगों से संबंधित ज्ञापन अधीक्षक को सौंपा।
सदर सीएचसी परिसर में आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष जमीरुननिशा ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ा अहम कार्य करने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा करने के लिए जिम्मेदारों द्वारा रुचि नहीं दिखाई जा रही है। जब तक उनका मानदेय नहीं बढ़ेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विरोध जताने के दौरान रामसवारे यादव, राजू चौधरी, जयराम भारती, कुंती देवी, रीता गुप्ता, जगवंता देवी, संध्या, गायत्री देवी, रीता, माया देवी, दुर्गावती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के मुताबिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में आशा कार्यकर्ताओं एवं संगिनी द्वारा दिया जा रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आशा कार्यकर्ताओं ने महंगाई को देखते हुए दस हजार मानदेय व कार्य के अनुसार मिल रहे पैसे की मानदेय में परिवर्तित करने, आशा व संगिनियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, आशा व संगिनी का मानदेय सीधा उनके खाते में भेजने, प्रदेश के सभी आशा संगीनी का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग की। इस दौरान मीना देवी, विमला, सीमा यादव, पिंकी गुप्ता आदि मौजूद रहीं। मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक मिठौरा क्षेत्र में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं व संगिनी का धरना बृहस्पतिवार को सीएचसी मिठौरा में जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 30 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर मांगों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में पूनम श्रीवास्तव, उमा देवी, शारदा देवी, लालती देवी, सीता, संगीता, रिंकी आदि दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। मुजुरी प्रतिनिधि के मुताबिक पनियरा ब्लॉक की आशा बहुओं ने अपनी मांगों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा परिसर में धरना दिया। इस दौरान कौशल्या देवी, साधना मिश्रा, चंद्र रेखा, वंदना, रेखा, उर्मिला मौर्य, अनीता, उर्मिला, मतीरा, संगीता देवी, मीना, माधुरी, सरस्वती, शांति, राजमती, मेवाती, दीपशिखा आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिले के अन्य ब्लॉकों में भी आशाओं ने मांगों को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed