{"_id":"6908fccc23748701c6058929","slug":"asha-workers-demanded-status-of-state-employee-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-163197-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं ने मांगा राज्यकर्मी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आशा कार्यकर्ताओं ने मांगा राज्यकर्मी का दर्जा
Tue, 04 Nov 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा के प्रांगण में धरना देती आशा कार्यकत्री व संगिनी।संवाद
महराजगंज। आशा कार्यकर्ता एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद संबंधित अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर, निचलौल, रतनपुर, सिसवा बाजार और निचलौल, परतावल के स्वास्थ्य केंद्र परिसरों में जमकर नारेबाजी की।
सदर सीएचसी पर ब्लॉक अध्यक्ष विमला देवी, कालिंदी, अनिता, राधिका, सोभिता, ममता, पुनिता आदि ने प्रदर्शन कर सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। सभी ने समस्याओं का समाधान नहीं होने से आक्रोश प्रकट किया। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, जिला स्तरीय कार्य बहिष्कार के क्रम में सिसवा ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने कार्य बहिष्कार करते हुए अस्पताल परिसर में नारेबाजी की।
संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ता और आशा संगिनी की नियुक्ति वर्ष 2006 में हुई थी। उन्हें जो प्रोत्साहन धनराशि वर्ष 2006 में मिलती थी वही धनराशि इस महंगाई के दौर में भी मिल रही है। जबकि केंद्र सरकार ने आठवें वेतनमान के तहत राज्य व संविदा कर्मचारियों के वेतन के साथ मजदूरों के मजदूरी में भी वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कही जाने वाली आशा कार्यकर्ता को कार्य के बदले जो प्रोत्साहन धनराशि मिलती है वह विल्कुल नगण्य है। इस दौरान पूजा देवी, रेनू शर्मा, कंचन पटेल, सरोज देवी, नीलम देवी, उर्मिला शर्मा, पूनम उपस्थित रहीं।
पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने धरना दिया। जिलाध्यक्ष जमीरून निशा की अगुवाई में निश्चित मानदेय और बकाया भुगतान को लेकर कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान साधना मिश्रा, निर्मला देवी, निर्मला पाल, राजमती मौजूद रहीं।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्ष विमला देवी व संरक्षक अमित कुमार गौतम के नेतृत्व में आशा बहुओं व संगिनी ने नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर सीएचसी पर धरना दिया। बकाया मानदेय, राज्य कर्मचारी का दर्जा व निश्चित मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मीना देवी, ममता चौधरी, विन्द्रावती देवी, सुरजी, गीता, रूपा, मंजू, सीमा मिश्रा, सुमित्रा, मनोरमा चौधरी, वंदना मौजूद रहीं।